समाज जागरण
नोएडा में सरस आजीविका मेला 2022 का आगाज हो चुका है। मेले का आज तीसरा दिन है और बड़ी तादाद में खरीदार पहुँच रहे है
नोएडा में सरस आजीविका मेला को भले ही आप एक बाजार समझ रहे होंगे, आप सोच रहे होंगे की इस मेले मे होगा क्या ? हर बार की तरह वह मिट्टी के बर्तन, हाथ के बने सिल्क साड़ी, लकड़ी पर अजब गजब कारीगरी से बनाये गए घर और डेकोरेशन के सामान। झारखंड के आचार तो कर्नाटका के बाल बढाने वाली तेल। हर बार की तरफ मधुबनी की चित्रकला। पीतल के बने पूजा के समान से लेकर धर के कीचन की सामान। मेला मे लगे 160 दुकान जो कि हर बार लगते है। दुकान पर बैठी भारत के सशक्त महिला, महिला सशक्तिकरण के बेजोड़ मिशाल।
हर राज्य के सांस्कृतिक विरासत की घटा को बिखेरती स्वयं सहायता समुहों के द्वारा बनाये गए उत्पाद भी तो हर बार मिलते है। मेला में हर बार की तरह इस बार भी हर राज्य के व्यंजन जो जिसे देख लोगों के मुंह से पानी आने लगे। वही बिहार के लिट्टी चोखा, शुद्ध चने की सतू से बनी हुई, तो दूसरी तरफ साउथ की डोसा, और ईडली, गुजरात के ढोकला तो दिल्ली के मशहूर छोले भटूरे जो कि हर बार मिलते है। देश प्रदेश के कालाकारों के द्वारा प्रस्तुत संगीत और कला संस्कृति सब कुछ वही तो है। तो जनाब आप भी तो वही है। फिर आप सोच क्या रहे है। जाईये और मेले का लुत्फ उठाइये। मेले में बच्चों का भी विशेष ध्यान रखा गया है, खेलने के लिए एयर बैग और नाव की व्यवस्था भी है।
25 फऱवरी से 13 मार्च तक चलने वाली इस मेले में सफाई की विशेष प्रबंध के साथ साथ मनोरंजन और व्यंजन का भी भरपूर आनन्द लिजिए।