मुंबई हादसा: 60 सेकेंड की रेड🚦 लाइट ने बचा दी दर्जनों लोगों की 👌जान
मुंबई की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक कुर्रा रोड पर गुरुवार शाम को फुट ओवर ब्रिज गिरने से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है। इस हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। सीएसटी के बाहर बने इस ब्रिज के गिरने से हादसा और भीषण हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक जब यह हादसा हुआ तो उस समय कुर्रा रोड पर रेड सिग्नल था। शाम के वक्त इस ब्रिज के ऊपर से कई लोग गुजर रहे थे। ब्रिज के नीचे एक टैक्सी खड़ी थी। अगर उस समय 60 सेकेंड की रेड लाइट न होती तो इस ब्रिज के नीचे से कई कारें, मोटरसाइकिल और दूसरे वाहन गुजरते हैं। अगर ब्रिज गिरते समय रेड लाइट न होती तो इसके नीचे कई लोग आ सकते थे। ऐसा होता तो यह हादसा और गंभीर हो सकता था।
हादसे के वक्त इस ब्रिज के नीचे कुछ ठेले वाले थे और एक कार खड़ी थी। बाकी लोग पुल के साथ नीचे गिरने की वजह से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटें लगने की वजह से ये लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे। बताया जा रहा है कि हादसे में 35 से ज्यादा लोग घायल है और उनका इलाज चल रहा है।